Rajiv Mudgal
राजीव मुद्गल का जन्म 7 मार्च 1966 को घाटकोपर, मुंबई में हुआ। आपकी माँ चित्रा मुद्गल विश्व प्रसिद्ध लेखिका हैं और आपके पिता अवध नारायण मुद्गल टाइम्स ऑफ़ इंडिया की मैगज़ीन 'सारिका' के सम्पादक थे।
आप नव वेदांत के आध्यात्मिक चिंतक हैं। एक सत्य के साधक और वेदांत के लुप्त होते जा रहे मूल ज्ञान की अविकृत व्याख्या के प्रचारक हैं।
आपने सत्य की खोज में जीवन के कई वर्ष जंगल, पहाड़ और आश्रमों में बिताए।
आधुनिकता और आध्यात्मिक संकट से संबंधित आपने कई रचनाएँ लिखी और निर्मित की हैं।
आपके नाटक 'अनिष्ट का दस्तक' पर आधारित आपकी फिल्म 'शहर' ने कई पुरस्कार जीते।